कौशांबी। वैशाली सेक्टर-5 स्थित ब्रह्मपुत्र लेन में एक फ्लैट मालिक ने राज मिस्त्री पर निर्माण कार्य करने के दौरान मशीन और अन्य औजार चोरी करने का आरोप लगा है। मकान मालिक ने आरोपी राजमिस्त्री के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है।
वैशाली सेक्टर-4 में मंदाकिनी टावर के धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सेक्टर-5 की ब्रह्मपुत्र लेन में उनका दूसरा फ्लैट है, जिसमें टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। आरोप है कि राजमिस्त्री बालकनी में सीढ़ी लगाकर फ्लैट में घुस गया। उसके बाद कमरे में रखे मशीन, कटर, हथौड़ा और अन्य औजार के अलावा बिजली के तार के बंडल चोरी करके भाग गया। कौशांबी पुलिस का कहना है कि राजमिस्त्री की तलाश की जा रही है।