फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लाइसेंसी हथियार से युवक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र केे अफजलपुर में रहने वाले गौरव मावी नाम के युवक को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद अधिकारियों ने लाइसेंसी हथियार की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर 14 सेकंड के वीडियो में गौरव हाथों में दो दोनाली बंदूक लेकर प्रदर्शन कर रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की। पता चला अफजलपुर गांव मं रहने वाले गौरव मावी ने अलग-अलग जगह हथियारों के साथ फोटो-वीडियो शूट की थी। इसी एक वीडियो में वह लाइसेंसी हथियार से पांच-छह राउंड फायरिंग करता भी नजर आया। वीडियो में पंजाबी गाने बजाकर वह अपना शौक पूरा करता दिखा। उपनिरीक्षक रामकिशोर की तरफ से मामले में हर्ष फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने में धारक ने लाइसेंस की नियम-शर्तों का उल्लंघन किया है।
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि आरोपी गौरव मावी पुत्र राजन मावी को गिरफ्तार कर लिया है। धारक के लाइसेंस के संबंध में भी जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें