फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर का विरोध, 'मुर्दाबाद' के नारों के बीच वापस लौटीं

Sun, 20 Sep 2026 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अकबरपुर बहरामपुर वार्ड में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में कोई विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद महापौर को बिना उद्घाटन किए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने किया मेयर का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर बहरामपुर वार्ड में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में कोई विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद महापौर को बिना उद्घाटन किए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर महापौर सुनीता दयाल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


तीन वर्ष से विकास न होने के आरोप पर नारेबाजी
अकबरपुर बहरामपुर वार्ड में अवस्थापना निधि के तहत विकास कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महापौर के पहुंचते ही स्थानीय नागरिक एकत्र होकर विरोध दर्ज कराने लगे। लोगों ने तीन साल से विकास न करने का आरोप लगाकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। नागरिकों का कहना था कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को इसीलिए चुना था क्योंकि उन्हें भाजपा और उसकी कार्यशैली का पहले से पता था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को इसीलिए जिताया था क्योंकि उन्हें अंदेशा था कि भाजपा की ओर से उनके वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं कराया जाएगा। बीते तीन वर्षों से उनके क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा की जा रही है।

पार्षद के रिश्तेदार से तीखी बहस
हंगामे के दौरान वार्ड पार्षद रितु के रिश्तेदार सत्येंद्र की महापौर से तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया, जिससे मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


'मुर्दाबाद' के नारे और अन्य मांगों का विरोध
आक्रोशित लोगों ने "महापौर मुर्दाबाद" और "सत्ता पक्ष मुर्दाबाद" के नारे लगाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई।

वायरल वीडियो पर पुलिस और एलआईयू सक्रिय
घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एलआईयू से लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से इस घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें