फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, मौलाना गंभीर रूप से घायल, चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की मुगल गार्डन कॉलोनी के पास मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की मुगल गार्डन कॉलोनी के पास मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मुगल गार्डन अक्शा मस्जिद के पास निवासी पीड़ित मौलाना खालिद पुत्र नजर मोहम्मद ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह रविवार बाजार के सामने खालिक की दुकान पर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी ही कॉलोनी का रहने वाला मुजम्मिल अपने दो बेटों शाह आलम व शरजीला और अपने एक रिश्तेदार नफीस के साथ वहां पहुंचा। पीड़ित मौलाना के अनुसार, आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। 

इस अचानक हुए हमले में मौलाना खालिद के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गम्भीर चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित मौलाना खालिद ने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और थाना मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित मौलाना खालिद की शिकायत के आधार पर आरोपी मुजम्मिल व इसके बेटे शाह आलम और शरजीला तथा इसका रिश्तेदार नफीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें