फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: घर के मंदिर में जले दीपक से कमरे में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Wed, 10 Apr 2024 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित रोगन ग्राम इलाके में रहने वाले महेंद्र कुमार गर्ग के मकान में पहली मंजिल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित रोगन ग्राम इलाके में रहने वाले महेंद्र कुमार गर्ग के मकान में पहली मंजिल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कमरे में आग लग गई। धीरे-धीरे आगे के लपेटे ऊंची उठने लगी और कमरे में रखा सभी सामान आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


उस दौरान घर में सदस्य भी मौजूद थे लेकिन धुएं को देखकर सभी लोग नीचे उतर आए। सूचना पर मौके पर फायर टेंडर की मदद से एक घंटे पर में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर में बने मंदिर में जले दीपक से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

नवरात्रों के चलते महेंद्र कुमार परिवार के साथ पूजा करके उठे थे। कुछ देर बाद ही आग लग गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि तत्काल मौके पर फायर टेंडर को भेजकर कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें