उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उसके अंदर से तेजी से काला धुआं निकल रहा था।
आग की भयावहता को देखते हुए कोतवाली और कविनगर औद्योगिक क्षेत्र से चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा दो वाटर बाउजर और डिजास्टर वैन भी बुला ली गई। दमकलकर्मियों ने गोदाम के दोनों तरफ लगे तालों को तोड़कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकलकर्मी जहरीले धुएं के बीच ब्रीदिंग एयर सेट पहनकर गोदाम के अंदर दाखिल हुए। आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाने का प्रयास किया गया।