फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।
थाना मसूरी क्षेत्रांर्तगत रफीकाबाद कट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में देर रात अचानक आग लग गई। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि 28 अगस्त शुक्रवार की रात लगभग 11:10 बजे स्थानीय निवासी अथर चौधरी ने बैंक परिसर से धुआं निकलते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरवी 8149 और थाना प्रभारी मसूरी हरेन्द्र मलिक पुलिस बल के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बैंक से भारी धुआं निकलता देख पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया और बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाया। बैंक का मुख्य गेट खुलवाकर देखा गया तो अंदर धुएं का गुबार भरा हुआ था। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।