फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिसाइक्लिंग फैक्टरी में भीषण आग, ऑक्सीजन प्लांट सुरक्षित बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पीछे स्थित सीकेसीपीसी रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में शुक्रवार की देर शाम भीषण आग लग गई। आग मोबाइल फोन की बैटरी, सेल और मोटरसाइकिल जैसे सामान में लगी थी, जिससे फैक्टरी को भारी नुकसान हुआ। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से फैक्टरी के पीछे स्थित ऑक्सीजन प्लांट को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


सीएफओ सौरभ कुमार ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली का शुक्रवार की रात करीब सवा 11 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एफएसओ सहित तीन फायर टैंकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग टीन शेड में बनी फैक्टरी में लगी थी। आग तेजी से फैल रही थी। दमकल यूनिट ने होज पाइप फैलाकर पानी डालना शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए मैकेनिकल फोम का भी प्रयोग किया गया। कुछ समय बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। फैक्टरी मालिक ऐश्वर्या राजपूत भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं। बताया कि आग मोबाइल फोन की बैटरी, सेल और मोटरसाइकिल जैसे सामान में लगी थी। यह फैक्टरी टीन शेड में बनी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैली। घटनास्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई, यह एक बड़ी राहत की बात रही। दमकल विभाग ने फैक्टरी के पीछे बने ऑक्सीजन प्लांट को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें