फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठेली-रेहड़ी वालों से भी लिया जाएगा यूजर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठेली-रेहड़ी पटरी वालों से भी यूजर चार्ज वसूला जाएगा। पहली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी है। अभी तक केवल होटल, रेस्टोरेंट, आवास से ही यूजर चार्ज लिया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि इससे नगर निगम की आय तो बढ़ेगी ही साथ ही शहर भी स्वच्छ होगा।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में करीब 25 हजार रेहड़ी-पटरी दुकानदार हैं। ये दुकानदार फुटपाथों पर दुकान लगाकर कमाई करते हैं। शाम को दुकान लेकर घर चले जाते हैं और कूड़ा- गंदगी आसपास छोड़ देते हैं। दुकानदारों द्वारा सड़कों में लोहे की कील और पोल गाड़ दी जाती है इससे सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं। सड़कों की मरम्मत में निगम को पैसा खर्च करना पड़ता है। महापौर का कहना है कि दुकानदार जब निगम की संपत्ति का इस्तेमाल कर कमाई कर रहा है तो उसे यूजर चार्ज देने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यूजर चार्ज वसूलने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
नगर निगम अभी तक भवन मालिकों, फैक्टरियों, होटल और रेस्टोरेंट, मॉल संचालकों से यूजर चार्ज वसूलता है। करीब तीन करोड़ रुपये सालाना यूजर चार्ज निगम को मिलता है। भवनों से क्षेत्रफल के हिसाब से यूजर चार्ज लिया जाता है। भवनों से 1200- 1500 रुपये सालाना यूजर चार्ज लिया जाता है। वहीं होटलों और रेस्टोरेंट की संख्या करीब 1400 है। इनसे 36000 रुपये तक सालाना यूजर चार्ज वसूल किया जाता है। फैक्टरियों की संख्या निगम सीमा में करीब 1700 है। प्रत्येक फैक्टरी से पांच हजार रुपये महीने के हिसाब से यूजर चार्ज लिया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि मौजूदा समय में करीब तीन करोड़ यूजर चार्ज के रूप में कर मिल रहा है। रेहड़ी-पटरी दुकानदारोें से यूजर चार्ज लिया जाएगा तो निगम की आय बढ़ेगी। यूजर चार्ज का शुल्क कितना होगा यह बोर्ड में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें