फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: सामूहिक विवाह में आएंगे सीएम योगी, 24 नवंबर को दांपत्य बंधन में बंधेंगे 2200 जोड़े

Tue, 08 Nov 2022 05:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में 24 नवंबर को सामूहिक विवाह होगा। इसमें 2200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधेंगे। समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कमला नेहरू पार्क में 24 नवंबर को श्रम विभाग की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ के 2200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधेंगे। मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की प्रबल संभावना है। उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत पंजीकृत निर्माण के श्रमिक ही पात्र होंगे, जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में एक वर्ष से पुराना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें