फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिनाई मिस्त्री लापता दो महिलाओं ने बताया पति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। छह दिन पूर्व भिक्कनपुर गांव से संदिग्ध परिस्थिति में चिनाई मिस्त्री लापता हो गया। दो महिलाओं ने मिस्त्री को अपना पति बताया है। पुलिस एक महिला की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर चुकी है। जबकि, सोमवार को दूसरी महिला उसे अपना पति बताते गुमशुदगी की तहरीर देने पहुंची।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा गजरौला के कर्मल्लीपुर गांव निवासी सर्वेश देवी सोमवार को अपने बेटे के साथ थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि उनका पति रोहताश सैनी भिक्कनपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर चिनाई मिस्त्री का काम करता है। 22 मार्च को वह लापता हो गया। थाने पहुंचने पर उसे पता चला कि सरोज नाम की महिला ने रोहताश को अपना पति बताते हुए 23 मार्च को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। सर्वेश देवी ने अपने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताई है, भिक्कनपुर गांव निवासी महिला गुमराह करने के लिए रोहताश को अपने पति बता रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें