फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता को कार में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में विवाहिता प्रतिमा को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने कार में बंधक बनाकर पिटाई की। आरोप है कि ससुरालियों ने खुरपी से उन पर वार किया और जान से मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद आरोपी अधमरी अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। प्रतिमा का कहना है कि 2021 में उनकी शादी मेरठ के गंगानगर के रहने वाले रोहित चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिये दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि तीन सितंबर को रोहित ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और कार में डाल लिया। अंजान जगह ले जाकर उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा गया और सुबह के समय सिर पर खुरपी से वार कर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया। उनके बेहोश होने पर तीनों फरार हो गए। मामले में उन्होंने पति रोहित, ससुर वीरेंद्र, सास सरोज, ननद पूजा, देवर हिमांशु के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें