फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 50 रुपये के लेनदेन में खिंदौड़ा में बवाल, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव खिंदौड़ा मंगलवार को 50 रुपये के लेनदेन में बलवा हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। बवाल में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। गांव खिंदौड़ा निवासी विपिन कश्यप ने बताया कि उनकी ताई मंजू देवी ने चार दिन पूर्व गांव निवासी रईसुद्दीन से 50 रुपये उधार लिए थे। विपिन ने बताया कि दो दिन पूर्व भी 50 रुपये के लिए विवाद हुआ था तब उसके पैसे लौटा दिए गए थे। विपिन का आरोप है कि इसी बात को लेकर मंगलवार को रईसुद्दीन उनकी गली में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई और पथराव के कारण पूरी गली ईंट-पत्थरों से पट गई। गांव में भगदड़ का माहौल बन गया। लोगों ने पड़ोसियों ने घरों में छुपकर जान बचाई। लगभग एक घंटे तक गांव बलवाईयों ने कहर बरपाया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। बलवे में मंजू, कोमल, बबीता, निशा, दीपा, रिंकू, जितेंद्र, विपिन और दूसरे पक्ष से रईसूद्दीन, आशू और दो अन्य लोग घायल हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि विपिन की तहरीर के आधार पर रईसुद्दीन, आशू, जाहिद, राशिद, इशाद, गुलशेर और दानिश के खिलाफ बलवे सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रईसुद्दीन व आशू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के संजय और शिवम को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें