फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज में पांच लाख, बाइक न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने महिला को गर्भपात की दवा खिलाकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला अहाताबस्तीराम निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही पति सुमित, ससुर चंद्रपाल, सास उर्मिला, जेठ सचिन, जेठानी पूजा और देवर अमित ने पांच लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने मायके में अपनी माता की बीमारी और आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का हवाला देकर मांग पूरी करा पाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद से आरोपियों ने उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पहले आरोपियों ने गर्भपात की दवा खिलाकर उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने बिना नकदी और बाइक वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इसके बावजूद भी पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 85, 352, 115(2), 89, 351(3) में महिला उत्पीड़न, अभद्रता, दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें