गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर में जीने की रेलिंग पर लटका मिला। छह महीने पूर्व ही शादी अटौर नंगला में हुई थी। नवविवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के कुडबल बनारस में रहने वाले देवेंद्र कुमार के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी नीतू (28) की शादी 10 दिसंबर 2025 को नंदग्राम क्षेत्र के रामनगर निवासी सुमित कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालिये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीतू को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वाले लगातार बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। आरोप है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।