फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान: पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, मारपीट और दहेज मांगने का भी आरोप

Mon, 23 Nov 2026 09:32 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

32 वर्षीय हीना ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता यूनुस ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की रोजी कॉलोनी में रविवार देर रात 32 वर्षीय विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि रोजी कॉलोनी प्रताप विहार निवासी हीना (32) पत्नी रिजवान ने रविवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगा लिया। रात करीब 1:51 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मृतका के पिता यूनुस ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग हीना के साथ मारपीट करते थे और दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही उनकी बेटी को मार डाला।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम समेत आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें