फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटे की मौत के बाद इलाज के अतिरिक्त रुपये मांगे, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने चिकित्सक पर बेटे की मौत के बाद अतिरिक्त रुपये मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी शिकायत में शशिबाला चौधरी ने बताया कि उनके बेटे सोनू चौधरी का निधन 22 मई को हो गया था। इसके बाद से परिवार शोक में डूबा हुआ था। आरोप है कि इलाज करने वाला चिकित्सक बेटे के इलाज के पैसे मांगने लगा। शशिबाला का कहना है कि इलाज के लिए पांच हजार रुपये पहले ही दे दिए थे। अतिरिक्त रकम देने से मना करने पर चिकित्सक फोन पर गाली गलौज करने लगा। कुछ समय बाद चिकित्सक दुकान पर आकर रुपये मांगने लगा। मना करने पर चिकित्सक ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मधुबन बापूधाम पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें