फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटी पैदा होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी- 7 बिस्वा में बेटी पैदा होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नाजिया का निकाह त्यौड़ी-7 बिस्वा निवासी कैफ के साथ हुआ था। बताया कि तीन महीने पूर्व नाजिया ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वाले परेशान करने लगे। आरोपियों ने नाजिया को पीटकर घर से निकाल दिया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति कैफ और कौशर, दानिश, साहिस्ता, निशा और रियाजुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें