मुरादनगर। दहेज में दो लाख रुपये व बुलट की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली निवासी मधु ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मई 2021 में उसकी शादी मुरादनगर कन्नौजा गांव निवासी रवि गौतम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार उसके मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर अपमानित भी किया गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे डंडे से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही घर से निकाल दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर विवाहिता के पति रवि गौतम, सास कमलेश, देवर प्रदीन समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।