फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने ससुर पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उनका ससुर काफी समय से उन पर गंदी नजर रखता है। विवाहिता ने कई बार ससुर को टोका भी मगर, वह अपनी करतूत से बाज नहीं आया। विवाहिता दो दिन पूर्व घर से कुछ दूर कचरा फेंकने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ससुर मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने विवाहिता के कपड़े भी फाड़ दिए। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें