फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों से परेशान परिवार ने घर पर लगाया पलायन का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव पूठरी में दबंगाें से परेशान होकर एक परिवार ने पलायन घर के बाहर पलायन का पोस्टर लगा दिया है। इसके साथ ही परिवार ने निवाड़ी पुलिस पर आरोपी पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उनके परिवार के ही दबंग किस्म के कुछ लोग उनकी संपत्ति पर नजर रखते हैं। संपत्ति हड़पने के लिए वह कई साल से परेशान कर रहे हैं। सुरेश ने अपने पुत्र मोनू की मौत के मामले भी दबंगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सुरेश का आरोप है निवाड़ी पुलिस ने दबंगों से साठगांठ के कारण उनके बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा आरोपियों ने अगस्त माह में उनके घर में घुसकर हमला किया, तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के संरक्षण के कारण ही आरोपियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। ऐसे में वह परिवार सहित पलायन के लिए मजबूर हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें