गाजियाबाद में नंदग्राम के दीनदयालपुरी में एकतरफा प्यार के मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने प्रेमिका की शादी के दिन उसके घर पहुंचकर आग लगवाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी संजय नंदग्राम में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था। एक महिला से प्रेम के चलते उसकी शादी किसी और से होने की जानकारी मिलने पर संजय ने उसके घर पहुंचकर अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर डालकर आग लगा ली थी।