फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्म छिपाकर युवती से की शादी, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने पहले अपना धर्म छिपाकर युवती के साथ शादी की। जब युवती को सचाई का पता चला तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवती ने अपने घर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि एक वर्ष पूर्व नरेश उर्फ समीर से युवती की दोस्ती हुई थी। बाद में पता चला कि समीर ने अपना नाम बदलकर खुद को नरेश निवासी सीमापुरी दिल्ली बताया था। बाद में दोनों की मुलाकात हुई। समीर आए दिन युवती से फोन पर बात करने लगा। युवती दिल्ली के मानसरोवर पार्क में एक फैक्टरी में काम करती थी, लेकिन बाद में आरोपी ने उसे अपने साथ फैक्टरी में नौकरी लगवा दी। इसके बाद आरोपी का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया।
आरोप है कि आरोपी ने बीती 13 मार्च को युवती से शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और किसी को न बताने की धमकी दी। जब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने को कहा तो उसने शादी का आश्वासन दिया। बीती 23 मई को आरोपी युवती को हरिद्वार ले गया और वहां अगले दिन किसी शिव मंदिर में शादी की। आरोपी ने युवती की मांग भरी, लेकिन सात फेरे नहीं लिए और ना ही मंत्रों का उच्चारण हुआ। इसके बाद समीर युवती को अपनी दिल्ली की दुकान में ले गया। तब वहां के लोग आरोपी को नरेश की जगह समीर बुलाने लगे। युवती ने जब इस बारे में पूछा तो उसने अपना धर्म और घर का पता शहीद नगर गाजियाबाद बताया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि समीर ने धर्म बदलकर उससे शादी की और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी दी, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया। इसके बाद वह किसी तरह समीर के चंगुल से बचकर अपने घर आ गई और पुलिस को शिकायत दी। उधर, अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें