फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड—ईवन दिनांक के अनुसार खुले बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्थानीय बाजार खोले जाने का अनुरोध किया है। व्यापार मंडल ने सीएम को बाजार खोले जाने के संबंध में कुछ सुझाव भी दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि बाजार को आड-ईवन दिनांक फार्मूले के अनुसार खोला जाए। मंडल के पदाधिकारयों ने भेजे गए पत्र में कहा है कि आम जनता लाॅकडाउन की स्थिति से भली-भांति परिचित हो चुकी है। लोग लाॅकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति में जिला ओरेंज जोन में है। आर्थिक दृष्टिकोण से बाजार खोलना व्यापारियों और जनता के हित में रहेगा। अध्यक्ष गोपीचंद और महामंत्री अशोक चावला ने सीएम से अनुरोध किया है कि बाजार को आॅड एवं ईवन दिनांक के अनुसार सड़क के दायी एवं बायी तरफ की बाजार को खोले जाने के आदेश दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें