फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से पांच लेन का हो जाएगा हिंडन बैराज रोड

Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ह‌िंडन बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह से हिंडन बैराज रोड पांच लेन का हो जाएगा। इस रोड से एलिवेटेड रोड के लिए लगाए गए बैरिकेड को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में करीब डेढ़ साल बाद इस रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल पाएगी। निकट भविष्य में अंडरपास के एप्रोच रोड को इसी रोड से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे गाजियाबाद से नोएडा, दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जीटी रोड से टीएचए की तरफ नीचे उतर कर हिंडन बैराज रोड पर रेलवे लाइन तक करीब डेढ़ साल पहले एलिवेटेड रोड के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। इससे सड़क काफी सिकुड़ गई और रोजाना भीषण जाम लगने लगा। पिछले तीन महीने से इस सड़क की तो और दुर्गति हो गई है।

एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते कुछ जगहों पर पक्की सड़क कच्ची में तब्दील हो गई है। हालांकि निर्माण को लेकर इस सड़क को जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की गई थी, लेकिन ट्रैफिक के भारी दबाव के चलते सड़क को दिन में चालू रखना पड़ा। यहां निर्माण कार्य सिर्फ रात में चलता रहा।            
विज्ञापन


15 फरवरी को हिंडन बैराज रोड पर रेलवे लाइन तक एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो गया। इसके बाद दो दिनों से बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया है। अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि अगले एक हफ्ते में बैरिकेड हटाने का काम पूरा हो जाएगा। कच्ची सड़क को पक्की किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में यह सड़क पांच लेन बनकर तैयार हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि वैसे तो यह सड़क छह लेन की होगी लेकिन सड़क के बीच एलिवेटेड रोड के पिलर होने के चलते इसे पांच लेन का रोड कहना ही सही होगा। फिलहाल ट्रैफिक के दबाव को झेलने में इस सड़क का पांच लेन पर्याप्त होगा। जाम नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क से करीब दो सौ मीटर दूर अंडरपास निर्माणाधीन है।

निकट भविष्य में अंडरपास के एप्रोच रोड को इसी सड़क से जोड़ दिया जाएगा। तब इस सड़क पर अगर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता पाया जाएगा तो एप्रोच रोड का संपर्क इस सड़क से हटाकर सीधे जीटी रोड से कर दिया जाएगा।            
 
मार्च में लाइन पार इलाके में चलेगी लांचर            
अधिशासी अभियंता ने बताया कि हिंडन बैराज रोड पर रेलवे लाइन पार इलाके में एलिवेटेड रोड के पिलर पर सड़क बिछाने के लिए लांचर मार्च के पहले सप्ताह में चलेगा। अप्रैल में लांचर अंडरपास से आगे निकलेगा। रेलवे लाइन से वसुंधरा सेक्टर दो तक की सड़क को भी चौड़ी करने का काम मार्च के मध्य या अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।

अंडरपास चालू होने के बाद इस सड़क को वन वे कर दिया जाएगा यानी यह सड़क वसुंधरा की तरफ से जीटी रोड जाने के लिए होगी। वन वे रोड का ट्रैफिक अंडरपास से नहीं गुजरेगा। जीटी रोड से वसुंधरा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक अंडरपास से गुजरकर सीधे सेक्टर दो में निकलेगा। अंडरपास से सेक्टर दो के बीच एप्रोच रोड बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें