फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वियतनाम से आया 50 लाख का मार्बल, दो कंटेनर समेत चालक हुए लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मार्बल कारोबारी का वियतनाम से आयात किया गया 50.33 लाख रुपये का मार्बल संदिग्ध हालात में गायब हो गया। तुगलकाबाद फोर्ट से दो कंटेनरों में लदा माल साहिबाबाद के लिए चला, लेकिन फर्म तक नहीं पहुंचा। दोनों वाहनों के चालकों से संपर्क नहीं होने पर कारोबारी ने अन्य व्यक्ति की मिलीभगत कर माल खुर्द-बुर्द करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके माल बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सूर्या मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पारस जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म ने वियतनाम की आरके मार्बल इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड से 534.45 और 519.45 वर्ग मीटर मार्बल खरीदा था। दोनों की कुल कीमत 50,33,122 रुपये थी। माल लकड़ी के क्रेट में पैक कर सीलबंद कंटेनरों के जरिये भारत भेजा गया था। आरोप है कि माल की पहली खेप सात सितंबर को तुगलकाबाद फोर्ट पर पहुंची। कस्टम शुल्क और अन्य वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 16 सितंबर को इसे साहिबाबाद भेजने के लिए दो ट्रक लगाए। इनमें एक ट्रक का नंबर HR-55Q-7368 और दूसरे का HR-38Y-7816 है। दोनों ट्रक सीलबंद कंटेनरों के साथ पोर्ट से रवाना हुए, लेकिन निर्धारित पते पर नहीं पहुंचे। कारोबारी ने बताया कि चालकों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसके बाद 21 सितंबर को पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई और दोनों कंटेनरों में लदे मार्बल की बरामदगी की मांग की गई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें