फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जानवर के चपेट में आने से पैसेंजर समेत कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। गुलधर स्टेशन पर मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर दो घंटे खड़ी होने से लोग गर्मी में तिलमिला गए। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक जानवर की मौत होने पर उसे हटाने में 20-25 मिनट का समय लगा है, ऐसे में कुछ ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन

पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेन :
मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन में सवार हरिओम शर्मा ने बताया कि मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर को गुलधर स्टेशन पर 5.20 बजे अचानक रोक दिया गया। जबकि हरिद्वार-बांद्रा ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका गया। इसके साथ ही कई ट्रेनें भी लेटलतीफ रहीं। करीब पौने दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर पर सवार यात्री काफी परेशान रहे। लोगों ने ट्रेन के खड़े होने का कारण भी पूछा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके चौधरी ने बताया कि महरौली में एक ट्रेन की चपेट में पशु आने से मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर को गुलधर स्टेशन पर रोका गया। इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। रेलवे ट्रैक से पशु का शव हटाने में 20-25 मिनट का समय लगा। इसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें