गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित एक बैंक्वेट हाल में मंगलवार को सदर विधानसभा के पीडीए जनपंचायत में सैन समाज से जन संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाजपा और बसपा छोड़कर आए कई नेताओं एवं समाजसेवियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। 2027 में सपा की सरकार बनने पर सैन समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के लोग बदलाव की ओर देख रहे हैं। उन्होंने सैन समाज को पार्टी का परिवार बताते हुए विकास और न्याय के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
इस दौरान बसपा के पूर्व जिला महासचिव चंद्रपाल जाटव, सैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राम अवतार सैन, पूर्व बसपा जिला सचिव बालक राम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओमकार तंवर, सचिन, नाजिम खान, विरेंद्र कुमार सैन, रामकरन और रामखिलाड़ी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जगदीश सैन, मुकेश ठाकुर, सतीश सेन, मनन चौहान, वीरेंद्र सेन, दीपक सेन, प्रवेश सेन, अनुराग सेन, दिलीप उर्फ रवि श्रीवास्तव और अमित सेन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।