गाजियाबाद। रेलवे की ओर से नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से लोकल समेत अन्य कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो रही हैं। लगातार ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी लोकल ट्रेनों के साथ हीं कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से पहुंची।
यात्री आलोक शर्मा ने बताया कि इतनी गर्मी में कई-कई घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना किसी परेशानी से कम नहीं है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने में देरी हो रही है। यदि ट्रेनें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच जाए तो यात्री को राहत। बुधवार को बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस 20 मिनट, दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक घंटे 6 मिनट, दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 12 मिनट, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस चार घंटे 21 मिनट, शालीमार मालानी एक्सप्रेस एक घंटे 8 मिनट, योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल तीन घंटे 24 मिनट समेत अन्य कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं।