फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देश की पहली महिला 3 स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी बनीं मंजू नयाल

विज्ञापन
मंजू नयाल बनी तीन स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी । स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गाजियाबाद। मंजू नयाल ने भारतीय कुराश खेल के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की पहली महिला 3 स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गाजियाबाद ही नहीं, पूरे देश के खेल जगत में खुशी की लहर है। मंजू नयाल गुरुकुल द स्कूल की शारीरिक शिक्षा विभाग की समन्वयक भी हैं।
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान में 19 से 21 अप्रैल तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेफरी परीक्षा में दुनिया के कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बृहस्पतिवार की रात घोषित परिणाम में मंजू नयाल ने सफलता प्राप्त करते हुए भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया। यह उपलब्धि उन्होंने इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर रवि कपूर के मार्गदर्शन में हासिल की।
मंजू नयाल अब भारत की पहली महिला 3 स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी बन गई हैं। उनकी यह सफलता महिला खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंजू नयाल ने इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर रवि कपूर, कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कुमार, गुरुकुल द स्कूल के निदेशक सचिन वत्स और प्रधानाचार्य गौरव बेदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग की बदौलत ही वह यह मुकाम हासिल कर सकीं। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें