फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी मंडोला योजना की सड़कें

Sun, 26 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजली कमी को देखते हुए आवास विकास परिषद ने अपनी सबसे बड़ी मंडोला योजना के लिए नई योजना तैयार की है। परिषद यहां स्ट्रीट लाइट्स और ट्रैफिक लाइट्स को सौर ऊर्जा से रोशन करेगा। मुख्यालय से प्रस्ताव पास होने पर योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली समस्या के चलते गाजियाबाद की ज्यादातर कालोनियों शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। लोनी में बिजली समस्या सबसे अधिक है, जिसके चलते बिजली गुल होते समय स्ट्रीट लाइट्स भी बंद हो जाती हैं। ऐसे में रात के समय आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं।

इसे देखते हुए परिषद ने विशेष प्लानिंग तैयार की है। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि मंडोला विहार योजना में सोलर लाइट्स लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतजार है। इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आसरा और सपना एनक्लेव को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


हर चौराहे पर लगेंगे सोलर पैनल
दिल्ली की तर्ज पर परिषद हर चौराहे पर सोलर पैनल लगाएगा। सोलर पैनल बैटरी से जुड़ेे होंगे। धूप में सोलर पैनल के जरिए बैटरी चार्ज हो जाएगी, जिससे रात को स्ट्रीट लाइट्स जल सकेंगी। पैनल इलेक्ट्रिक कनेक्शन से भी जुड़े होंगे।

बरसात के दिनों में अथवा बैटरी चार्ज नहीं होने की स्थिति में लाइटें बिजली से भी जलाई जा सकेंगी। प्लानिंग के अनुसार अंधेरा होते ही सोलर लाइट्स अपने आप जल जाएंगी। लाइट सेंसर अंधेरा होते ही इन्हें ऑन करेंगे और उजाला होते ही खुद ब खुद लाइट बंद भी जाएंगी। ट्रैफिक सिग्नल भी दिन रात काम करेंगे।

बिजली बचाने के लिए लंगेंगी एलईडी लाइट
बिजली बचाने के लिए परिषद सभी स्थानों पर एलईडी लाइट लगाएगा। इन लाइटों से बिजली की खपत तो कम होगी ही खर्च भी बचेगा। एलईडी से सड़कों पर रोशनी भी अधिक होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें