साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित नवीन फल सब्जी मंडी में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने मंडी के आढ़ती जैद से मारपीट कर दी। मामला 16 जून का है, पुलिस ने देर रात आरोपी फरमान, सलमान, सुल्तान और गुलहमद के खिलाफ जैद के भाई आमिर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। दर्ज मामले में आमिर ने बताया कि उसकी और भाई जैद की मंडी में आढ़त है। मंगलवार को जैद मंडी में सभी आरोपी मिले और गाली-गलौज करने लगे। उनके भाई ने विरोध जताया किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी चाकू मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।