फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आतंकी नेटवर्क से जुड़ा दीपक अगरोला कई वर्षों से जेल में, जतन है जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की कार्रवाई में आतंकी शहजाद भट्टी का गिरफ्तार गुर्गा गैंगस्टर दीपक अगरोला कई वर्षों से जेल में बंद है। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में दो दर्जन गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके अलावा गुर्गा अनस उर्फ अनस त्यागी भी जेल में है और जतन को भी लोनी पुलिस ने कुछ समय पहले ही जिला बदर किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस के पास लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने मंडोली जेल से लोनी के अगरोला गांव निवासी दीपक उर्फ दीपक अगरोला व जतन, अशोक विहार कॉलोनी निवासी अनस त्यागी, सरस्वती विहार कॉलोनी के मोहित उर्फ योगी, चिरौड़ी गांव के आरिफ उर्फ प्रधान और साबिर को गिरफ्तार किया। यह सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के लिए आईएसआई के इशारों पर काम कर रहे थे। यह बात स्पेशल सेल की जांच में सामने आई है। इस कार्रवाई के बाद से लोनी में भी हलचल मच गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपियों के घर पहुंची और तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार इनमें से केवल अनस के घर से पुलिस मोबाइल बरामद कर ले गई है। इनमें से किसी को भी टीम ने लोनी से गिरफ्तार नहीं किया है। दीपक अगरोला और अनस को जेल से हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध आरिफ, साबिर और जतन को भी टीम ने गाजियाबाद की सीमा से बाहर पकड़ा।

गैंगस्टर दीपक पर 23 मामले हैं दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक अगरोला ने करमवीर काला के साथ मिलकर गैंग चलाता है। उसके गैंग का नाम दीपक अगरोला है और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था। दीपक जेल से ही व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और उनके घरों पर फायरिंग करवाने का रैकेट चलाता है। जनवरी 2026 में, गाजियाबाद पुलिस ने उसके भाई और गैंग के शूटरों की तरफ से मुकुल बंसल नामक व्यक्ति से रंगदारी के लिए की गई फायरिंग का भंडाफोड़ किया था। गैंग दीपक के साथ महिला शूटर कैली तंवर उर्फ लेडी डॉन भी थीं, जिसे दिल्ली पुलिस ने 27 मई 2024 को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। लोनी में दीपक अगरोला गैंग और दिनेश गैंग के बीच गैंगवार में कई हत्याएं हुईं । इसके बाद दीपक अगरोला चर्चा में आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपक पर हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



बिरयानी बेचता था अनस, परिवार से नहीं था संपर्क
गिरफ्तार हुए अनस उर्फ अनस त्यागी के खिलाफ भी तीन संवेदनशील अपराधिक मामले दर्ज हैं। जुर्म करने के बाद छिपने के लिए उसने केले और बिरयानी भी बेचे। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद जब उसके परिवार से बातचीत की गई तो उसके पिता कय्यूम ने बताया कि अनस 8वीं पास है। करीब तीन वर्षों से उसका परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं है। वर्तमान में वह कहां था और क्या कर रहा था इसकी कोई जानकारी नहीं है। करीब दो-तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची थी और तलाशी लेकर अनस का मोबाइल बरामद कर ले गई थी।


ऐसा खौफ कि पड़ोसी तक हुए चुप
दीपक अगरोला हो या पकड़े गए अन्य अपराधी इन सभी का अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा खौफ लोगों में बैठा है कि इनके बारे में सार्वजनिक या व्यक्तिगत तौर पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद परिवार वालों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो किसी ने कुछ नहीं बोला। वहीं, पड़ोसी भी दबे मुंह चर्चा करते दिखे, लेकिन अपराधियों और उनके परिवार के बारे में बातचीत करने से बचते दिखाई दिए।


छह आरोपियों में से किसी को भी स्पेशल टीम ने लोनी से गिरफ्तार नहीं किया है। सभी के आपराधिक इतिहास सामने आए हैं। परिवार व गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें