फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे से मिस्टेक की बड़ी सजा: गलती से दूसरी शादी में पहुंचे युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, टूटी पैर की हड्डी

Tue, 03 Dec 2024 11:17 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

हरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक दिसंबर को अपने साथियों के साथ दोस्त की शादी में टीला मोड़ क्षेत्र में आए थे। उनके परिचित की शादी पालकी बरातघर में थी, नाम भूलने की वजह से वह उसके पड़ोस में शांति भवन बरातघर में चले गए। 
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिंकदराबाद स्थित भराना गांव से दोस्त की शादी में साथियों के साथ आए हरेंद्र टीला मोड़ स्थित बरातघर का नाम भूल गए। गलती से वह दूसरे बरात में पहुंच गए। वहां लोगों ने हरेंद्र और उसके साथियों पर पिस्टल की बट और धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। हरेंद्र के दोस्तों ने भागकर जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरेंद्र को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में हरेंद्र ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

हरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक दिसंबर को अपने साथियों के साथ दोस्त की शादी में टीला मोड़ क्षेत्र में आए थे। उनके परिचित की शादी पालकी बरातघर में थी, नाम भूलने की वजह से वह उसके पड़ोस में शांति भवन बरातघर में चले गए। उन्होंने बताया कि वह दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी उनके पीछे पांच-छह लोग पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह उनके बाकी साथी बचकर बरातघर के बाहर पहुंच गए लेकिन उनको लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भीड़ में मौजूद संजीव नाम के व्यक्ति ने उनकी आंख पर तमंचे की बट से हमला किया। इसके अलावा धारदार हथियार मारकर उन्हें घायल किया। इसके बाद आरोपी उन्हें खींचकर बरातघर के गेट तक ले आए। उसी दौरान साथियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें बचाया। वर्तमान में वह बुलंदशहर स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। यहां उनके पैर की हड्डी टूटने के बाद ऑपरेशन किया जाना है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कुछ बैरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें