फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हाईवे किनारे कार से उतरकर खड़े दिल्ली निवासी रामअभिलाष पाल की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी तीरथ प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई की सुबह उनके जीजा रामअभिलाष पाल अपने दोस्त दीपक चौहान और उनकी पत्नी शिवानी के साथ किसी काम से बरेली जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र में ब्रजघाट टोल प्लाजा से आगे पहुंचने पर उन्होंने कार सड़क किनारे रोक दी। इस दौरान रामअभिलाष पाल कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए।
इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामअभिलाष पाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें