पानी वालों से चल रहा था विवाद
खोड़ा के नेहरू गार्डन कॉलोनी में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले पानी का काम करने वाले कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर देहरादून में फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्ष नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।
चौकी में बिगड़ी बात
शिकायत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया। दोनों पक्षों में चौकी में बातचीत हो रही थी। तभी मोनू गुस्से में होकर चौकी से बाहर आया और अपने पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस का बयान
एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
पुलिस चौकी के बाहर मोनू द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है मोनू ने पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला। फिर माचिस की तिल्ली जलाकर खुद को आग लगा ली। मोनू के पास खड़े हुए कुछ लोग उसका फोन से वीडियो बना रहे थे। आग लगाते ही शोर शराबा शुरू हो गया। तभी पुलिसकर्मी बाहर आए और आग को बुझने लगे।