फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी के टैरेस पर संदिग्ध हालात में मिला नौकर का शव

Sat, 19 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
man's body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र की एक कोठी के टैरेस पर घर के नौकर का शव संदिग्ध हालात में मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फिरू (38) पुत्र देबू सरदार फूल बाड़ी दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

वह राजनगर सेक्टर-5 के मकान नंबर 114 में दीपक कुमार गुप्ता के घर में नौकरी करता था। दीपक गुप्ता सड़क बनवाने का ठेका लेते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे दीपक ने पुलिस को सूचना देकर फिरू के शव के बारे में बताया। दीपक ने बताया कि शाम को घर की लिफ्ट ठीक करने के लिए एक कर्मचारी आया था।

वह जब घर की छत पर पहुंचा तो वहां से बदबू आ रही थी। इसके बाद उसने नीचे आकर छत पर शव होने की सूचना दी। दीपक ने बताया कि फिरू डेढ़ साल से और उसका भाई मुन्ना छह माह से उनके घर पर काम कर रहे हैं। पुलिस पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि फिरू 12 नवंबर की शाम को उससे बात कर घर से बाहर घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह सो गया था और उसे नहीं पता कि उसके भाई की मौत कैसे हुई।एसओ कविनगर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें