फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बहन के घर से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में आत्माराम स्टील के पास पैदल जा रहे अनवर अली (48) के कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 12 अप्रैल की शाम को हुआ। उपचार के दौरान उनकी 14 अप्रैल को मौत हो गई। मामले में अनवर के भाई फैयाज ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फैयाज ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके भाई मसूरी में रहते थे और एक कंपनी में नौकरी करते थे। 12 अप्रैल को शास्त्रीनगर में बहन के घर से ईद मनाकर कंपनी जा रहे थे। आत्माराम स्टील के पास कार ने उनके टक्कर मार दी। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उनकी 14 अप्रैल को मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें