मसूरी। डासना रजवाहे के पुल के निकट सोमवार सवेरे एक व्यक्ति की इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि सोमवार सवेरे नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही इंटरसिटी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। उसकी जेब में कोई आधार या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिल सका। हादसे की वजह से गरीबरथ ट्रेन को करीब 25 मिनट तक रोकना पड़ा। क्षत विक्षत शव को हटाने के बाद ट्रेन को सुचारु कराया गया। शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है।