फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए युवक की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र डीएमई पर हिंडन नदी के पास हुई। गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबक्शपुर निवासी माहिर ने बताया कि वह अपने बड़े भाई आफताब के साथ नोएडा से काम खत्म करके वापस गढ़ जा रहे थे। रास्ते में डीएमई पर हिंडन नदी के पास से दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल दोनों भाइयों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान भाई आफताब की मौत हो गई। उन्होंने कार नंबर के आधार पर थाने में शिकायत दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें