फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार के पैसे मांगने पर बुजुर्ग महिला को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला को घर के पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली है। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजकली रानी राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में रहती हैं। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गगन एन्क्लेव निवासी बिजेंद्र उनका पुराना परिचित है। आरोप है कि बिजेंद्र को वर्ष 2017 में उनके पति ने 25 लाख रुपए उधार दिए। उसने तीन महीने में रुपये वापस करने का वादा किया। तीन महीने बाद जब उन्होंने तकादा किया तो काफी कहने के बाद बिजेंद्र ने उन्हें 22 लाख रुपये के चेक दिए लेकिन कुछ दिन बाद ही चेक बैंक में लगाने से यह कहकर रोक दिया कि अभी रुपयों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस दौरान उनके पति की बीमारी के चलते 2021 में मौत हो गई।
पति के देहांत के दो साल बाद राजकली ने बिजेंद्र से रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर शुरू में तो बिजेंद्र बहाने बनाता रहा फिर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि बिजेंद्र ने उन्हें रास्ते में रोककर रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बिजेंद्र दो पुलिसकर्मियों को लेकर उनके घर पहुंचा और फिर से रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार उन्होंने थाने पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बिजेंद्र सिंह, दो अज्ञात पुलिसकर्मी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें