फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सहमति संबंध में रह रहे पुरुष पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने अपने पार्टनर पर मारपीट करने और दो दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता (30) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात वर्षों से पार्टनर ऑटो चालक मोरपाल (43) के साथ रह रही हैं। दोनों को तीन साल की बेटी भी है। आरोपी आए दिन मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी गृहस्थी और बेटी के भविष्य को देखते हुए अब तक पुलिस से शिकायत करने से बचती रही। आरोप है कि 16 अक्तूबर को रात करीब आठ बजे मोरपाल ने मारपीट की और उसे दो दिन तक कमरे में बंद कर दिया। 18 अक्तूबर को मौका पाकर बेटी के साथ घर से निकलकर थाने आई थी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि जांच के बाद शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें