फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चने की बोरियों के नीचे दबकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में चने की बोरियों के नीचे दबने से श्रमिक की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक के भाई ने फैक्टरी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी निवासी जय शंकर राय (40) ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी में चने से सत्तू बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। उनके भाई शिवशंकर राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को काम करते समय अचानक चने की बोरियां ऊपर गिरने से दब गए। सहकर्मी उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी संगीता देवी, पांच बेटियां और दो महीने का बेटा है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। जीटीबी अस्पताल में दिल्ली पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें