गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के ग्राम मसौता में घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के ग्राम मसौता में घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, घटना 26 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है। प्रार्थी पवन कुमार पाल का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी काजल घर में सो रही थीं। इसी दौरान प्रियांशु पुत्र जसपाल निवासी मसौता कथित तौर पर घर में घुस आया और कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा। शोर सुनकर प्रार्थी और मोहल्ले के अन्य लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद प्रियांशु पुत्र जसपाल, अतुल पुत्र मूला और जसपाल पुत्र मुकुट कथित तौर पर पीड़ित के घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान सिर में चोट लगने से पीड़ित घायल हो गए, जिनका मेडिकल कराया गया और सिर में तीन टांके आए हैं। पीड़ित पवन कुमार पाल निवासी ग्राम मसौता मसूरी ने 27 नवंबर को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी दीक्षा सिंह ने बताया कि पीड़ित पवन कुमार पाल की शिकायत के आधार पर आरोपीगण प्रियांशु पुत्र जसपाल, अतुल पुत्र मूला व जसपाल पुत्र मुकुट निवासीगण ग्राम मसौता मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।