फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 7.70 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने गोविंदपुरम में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 7.70 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी अपराध भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित सुशील पुनिया के मुताबिक वह गोविंदपुरम स्थित एमएसएस बिल्स होम्स सोसायटी में रहते हैं। वह मेडिकल स्टोर संचालक हैं और शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। सुशील पुनिया ने बताया कि उन्हें एक युवती ने कॉल कर शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। चार अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश की बाबत जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने प्रीमियर ट्यूटोरियल नामक मोबाइल एप से जोड़ा और निवेश करने का दबाव बनाया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने 22 जुलाई से 11 सितंबर 2025 तक शेयर ट्रेडिंग में धनराशि निवेश की। इस दौरान उनके संपर्क में ग्रुप के 10 मोबाइल धारक रहे। शेयर ट्रेडिंग में 7.70 लाख रुपये निवेश कर उन्हें डी-मैट खाते में लाखों रुपये का मुनाफा दर्शाया गया था। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो अतिरिक्त धनराशि ट्रांसफर करने को कहा गया। साइबर ठगों से परेशान होकर उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। एसीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें