फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में फिर हादसा: दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक, गहरे पानी में डूबा; NDRF कर रही तलाश

Sat, 30 May 2026 07:21 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

गाजियाबाद के मुरादनहर में एक हादसा सामने आया है। जहां गंगनहर में एक युवक डूब गया। हादसा गहरे पानी में उतरने की वजह से बताया जा रहा है। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
गंगनहर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने आया एक व्यक्ति गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि गंगनहर घाट पर शनि मंदिर की ओर खजूर के पेड़ के पास एक व्यक्ति नहाते समय बह गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि नोएडा के सेक्टर-122 स्थित पृथला गांव निवासी धर्मवीर सिंह (42) अपने दोस्तों के साथ गंगनहर घाट पर नहाने आए थे।

बताया गया कि नहाने के दौरान धर्मवीर सिंह और उनके साथी कुलदीप गहरे पानी में चले गए। इस दौरान धर्मवीर सिंह गंगनहर की तेज धारा में बह गए, जबकि कुलदीप को एसडीआरएफ टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा धर्मवीर के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम निजी गोताखोरों की सहायता से गंगनहर में डूबे व्यक्ति की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें