फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंदिरापुरम में 11वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, परिवार ने बताया बेटे के साथ थी ये समस्या

Mon, 12 Jan 2026 06:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यज्ञ पांडे नोएडा स्थित विज्ञापन कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता सुभाष चंद्र पांडे प्रतिष्ठित समाचार संस्थान से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
मृतक यज्ञ पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के सनराइज ग्रीन सोसायटी निवासी यज्ञ पांडे (28) की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। हादसा 11 जनवरी की देर रात करीब दो बजे हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने शव को देख पुलिस व परिवार को बुलाया। 12 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शुरूआती जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने और डिप्रेशन का इलाज लेने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

मानसिक तनाव में यज्ञ
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यज्ञ पांडे नोएडा स्थित विज्ञापन कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता सुभाष चंद्र पांडे प्रतिष्ठित समाचार संस्थान से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में यज्ञ के माता-पिता और एक छोटी बहन है। परिवार से बातचीत में पुलिस को पता चला कि यज्ञ कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। इसकी वजह से उसका नोएडा स्थित अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। 
विज्ञापन

रात दो बजे नीचे गिरा यज्ञ
रविवार देर रात करीब दो बजे यज्ञ सोसायटी के ए ब्लॉक में 11वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गए। सुरक्षा गार्ड ने जब शव देखा तब तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चिकित्सकीय पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्वत ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन अगर कोई तहरीर सौंपते हैं तब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें