मानसिक तनाव में यज्ञ
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यज्ञ पांडे नोएडा स्थित विज्ञापन कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता सुभाष चंद्र पांडे प्रतिष्ठित समाचार संस्थान से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में यज्ञ के माता-पिता और एक छोटी बहन है। परिवार से बातचीत में पुलिस को पता चला कि यज्ञ कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। इसकी वजह से उसका नोएडा स्थित अस्पताल से इलाज भी चल रहा था।
रात दो बजे नीचे गिरा यज्ञ
रविवार देर रात करीब दो बजे यज्ञ सोसायटी के ए ब्लॉक में 11वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गए। सुरक्षा गार्ड ने जब शव देखा तब तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चिकित्सकीय पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्वत ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन अगर कोई तहरीर सौंपते हैं तब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।