फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधम सिंह की कसम मार दूंगा: कुमार विश्वास को धमकी देने वाला गिरफ्तार, कवि ने किया केजरीवाल पर कटाक्ष

Sun, 20 Nov 2022 04:59 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वसुंधरा

सार

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकेश शुक्ला निवासी सुदामा नगर इंदौर थाना अन्नपूर्णा मध्य प्रदेश को इंदिरापुरम की टीम ने सुबह तीन बजे गिरफ्तार किया गया है। वह इंदौर में कविता और शायरी लिखता है। 
 
विज्ञापन
कुमार विश्वास को धमकी देने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर ईमेल में मारने की धमकी देने वाले इंदौर निवासी लोकेश शुक्ला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आवेश में आकर कवि कुमार विश्वास और भगवान श्री राम के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकेश शुक्ला निवासी सुदामा नगर इंदौर थाना अन्नपूर्णा मध्य प्रदेश को इंदिरापुरम की टीम ने सुबह तीन बजे गिरफ्तार किया गया है। वह इंदौर में कविता और शायरी लिखता है। 

पूछताछ में उसने बताया कि कवि कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवान श्री राम पर कविता या कोई बात कहने से वह नाराज होता था। क्योंकि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित है। 

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि लोकेश ने कवि कुमार विश्वास को 23 अक्टूबर को सबसे पहला धमकी भरा मेल भेजा था। इसके बाद उसने अगले चार-पांच दिनों तक कवि कुमार विश्वास भगवान श्रीराम को धमकी भरे मेल किए जिसमें उसने शहीद उधम सिंह की कसम खाते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। लगातार धमकी भरे मेल मिलने के बाद कवि विश्वास के कार्यालय ने गंभीरता से लिया और तत्काल गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दी गई। 
विज्ञापन

कुमार ने सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष
कवि कुमार विश्वास ने लगातार मिल रही धमकी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब उन्हें और उनके चिंटुओं को मेरे द्वारा राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं। वह कह रहे हैं कि मार देंगे। यह सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली ना बकें। रावण का वंश तक नहीं बचा। इस पोस्ट में उन्होंने इंदिरापुरम थाने को दी गई शिकायत की कॉपी भी अपलोड की है।

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें