लोनी। दो नंबर नीलम फैक्टरी 80 फुटा रोड स्थित वेज बिरयानी में हड्डी मिलाकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम राशिद उर्फ राहुल बताया है। वह सौ फुटा रोड नीलम फैक्टरी का रहने वाला है। राशिद पर आरोप है कि तन्नू शर्मा वेज बिरयानी खाने के लिए दो प्लेट पैक कराकर घर ले गई थी। बिरयानी खाने बैठे तो उसके अंदर से हड्डी निकली। वह पति के साथ बिरयानी बेचने वाले के पास पहुंची और मामले की शिकायत दुकान मालिक से की। आरोप है कि शिकायत करने पर दुकान मालिक ने उनके साथ कहासुनी के बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी लोगों को मिलने पर एकत्र लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।